Blog
Newsletter
About Us
About Pairvi
Governing Body
Pairvi Team
State Coordination Centre
Annual Reports
   

पैरवी परिचय

पैरवी एक ग़ैर-सरकारी और अलाभकारी संगठन है, जो मानवाधिकार, लोकतंत्र और बेहतर शासन के विश्वव्यापी मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पैरवी की मूलभूत भूमिका स्थानीय नागर समाज संगठनों और नागरिक समूहों को मानवाधिकार के प्रयोग व जनसमर्थन के क्षेत्र में शिक्षित और प्रोत्साहित करना है। सन् 1998 में अपने काम के आरम्भ से ही पैरवी उत्तर और मध्य भारत में साथी सन्स्थाओं को प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, योजना निर्माण तथा एडवोकेसी का सहयोग प्रदान कर रही है। पैरवी का यह दृढ़ विश्वास है कि जन-नीतियों और लोगों की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करना सफल लोकतंत्र के लिए एक पूर्व-आवश्यकता है और नीति-निर्धारण में लोगों की आवाज़ को आगे लाने में सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पैरवी मध्य और उत्तर भारत में ज़मीनी स्तर पर किये जाने वाले एडवोकेसी के प्रयासों को सुदृढ़ और सहज करती है। इसके प्रमुख प्रयोजनों व हस्तक्षेपों में तृणमूल संस्थाओ का क्षमतावर्द्धन, देश में मानवाधिकार संरचनाओं को सशक्त करना एवं बाल अधिकार, भोजन व आजीविका के अधिकार तथा आर्थिक व पर्यावरणीय न्याय तक पहुंच को प्रोत्साहित करना व जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

विज़न

उपेक्षित वर्ग के लोगों को अपने अधिकार हासिल करने में सक्षम बनाते हुए एक एसे विकासोन्मुखी, न्यायसंगत और समतामूलक समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना, जो भेदभावरहित और व्यक्ति के अधिकारों के सम्मान पर आधारित हो।

मिशन

उत्तर और मध्य भारत में काम कर रहे स्थानीय संगठनों, सन्स्थाओं का क्षमतावर्द्धन करना ताकि वे उपेक्षितों के पक्ष में, ख़ासकर आर्थिक, सामाजकि व सांस्कृतिक मानवाधिकार संबंधी मुद्दों पर अधिक प्रभावी ढंग से जनसमर्थन कर सकें।

उद्देश्य

> कार्यशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम व केस परामर्श के माध्यम से जनसमर्थकों का क्षमतावर्द्धन

> समतामूलक जन-नीतियों व कानूनों के पक्षपातविहीन क्रियान्वयन के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए व्यक्तियों, संगठनों, जनप्रतिनिधियों आैर मीडिया के बीच संवाद स्थापित करना

> भारत में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए किये जा रहे जनसमर्थन के सामूहिक प्रयासों को एक मंच प्रदान करना

> राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्थानों व संगठनों के साथ संगत नीतिगत परिवर्तनों के लिए एडवोकेसी व लाबिं

 

 

 

© Copyright Pairvi 2010